बिहार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA हुआ 60 प्रतिशत 
News रेल

बिहार के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 2% बढ़ोतरी, 9 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

सम्राट कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत DA 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया। बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2026 से बढ़े हुए DA और DR का लाभ मिलेगा।

JJ News Desk

पटना: बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला सम्राट कैबिनेट की बैठक में लिया गया। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक थी, जिसमें कर्मचारियों के हित में कई अहम फैसले लिए गए।

कैबिनेट बैठक में कुल 18 एजेंडों को मंजूरी दी गई, जिनमें सरकारी कर्मचारियों के DA में वृद्धि का प्रस्ताव भी शामिल था। सरकार के इस फैसले के बाद बिहार में सरकारी कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। इस फैसले से करीब 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। DA बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी के साथ-साथ पेंशन में भी इजाफा होगा।

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा बढ़ा हुआ लाभ

सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को अब 1 जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत डीए मिलेगा।

वहीं, छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा पांचवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का डीए 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत कर दिया गया है।

1 जनवरी 2026 से लागू होगी बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की क्रय शक्ति को बनाए रखना है ताकि बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें राहत मिल सके।

बिहार सरकार ले सकेगी 72,901 करोड़ रुपये तक का लोन

सम्राट कैबिनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार को 72,901 करोड़ रुपये तक का कर्ज लेने की अनुमति भी दी गई। इसमें 64,141 करोड़ रुपये बाजार ऋण के रूप में शामिल हैं। सरकार इस राशि का उपयोग राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं पर करेगी।

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

Datia Stays with Congress as Ghanshyam Singh Outpaces BJP Candidate Ashutosh Tiwari

Prashant Kishor Wins First Election from BJP Bastion Bankipur, Says Bihar Wants Better Leadership

US Attacks Iran's Bandar Abbas, Then A 'Uranium' Warning From Trump

‘Enriched Uranium Will Be Destroyed’: Donald Trump Claims Major Progress In US-Iran Talks

US Destroys 6 Iranian Small Boats, Shoots Down Missiles And Drones