Lifestyle / जीवन-आनंद

पूनम सिन्हा बनी इनर व्हील क्लब, आम्रपाली, पटना की अध्यक्ष

पूनम सिन्हा राजधानी की एक लोकप्रिय समाज सेविका के रूप जानी जाती रही हैं।

JJ News Desk

Inner Wheel Club Of Amrapali, Patna  ने अपना 32 वां पदस्थापना समारोह शनिवार, 12 अगस्त को राजधानी पटना के चाणक्य होटल में आयोजित किया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम सिन्हा ने नवीन अध्यक्ष का पदभार संभाला।

पूनम सिन्हा राजधानी की एक लोकप्रिय समाज सेविका के रूप जानी जाती रही हैं। उन्होंने ये पदभार पूर्व अध्यक्ष बिमला सिन्हा से ग्रहण किया। इस आयोजन में अलका सिन्हा ने सचिव का कार्य भार संभाला।

इनर व्हील आम्रपाली पटना के 32वें पदस्थापना समारोह में ज़िला अध्यक्ष डॉ. रागिनी रानी की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण रही। 

समारोह में अध्यक्ष पूनम सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक संदर्भों में अपनी संस्थागत जिम्मेदारियों को याद दिलाते हुए अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराई।संस्था की अन्य सदस्यों ने पूनम सिन्हा को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर दिव्यांगो को व्हील चेयर वितरित किया गया।

इनर व्हील मित्रता, सेवा और समझ पैदा करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन है। इसके 100 से अधिक देशों में 100,000 से अधिक सदस्यों वाले क्लब हैं। इसकी स्थापना मैनचेस्टर में हुई थी।

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

Two Indians Charged in US for Alleged Smuggling of Counterfeit Ozempic

RBI Says Tata Sons Can't Stay Private, Tells Conglomerate To Go Public

Datia Stays with Congress as Ghanshyam Singh Outpaces BJP Candidate Ashutosh Tiwari

Prashant Kishor Wins First Election from BJP Bastion Bankipur, Says Bihar Wants Better Leadership

US Attacks Iran's Bandar Abbas, Then A 'Uranium' Warning From Trump