Akanksha Dubey Case: मौत के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का नया वीडियो आया सामने, रोते हुए समर सिंह पर लगाए थे ये आरोप; Watch Video

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन के बाद एक नया वीडियो सामने आया है| इसमें वह रोते हुए कह रही हैं कि अगर मुझे कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार समर हैं|
Akanksha Dubey Case: मौत के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का नया वीडियो आया सामने, रोते हुए समर सिंह पर लगाए थे ये आरोप; Watch Video

(TRIGGER WARNING: Reader discretion advised)

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद एक वीडियो सामने आया है, जो सबको हैरान कर देगा| इस वीडियो में आकांक्षा दुबे, समर सिंह पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं| आकांक्षा दुबे रोते हुए कह रही हैं कि मैंने क्या गलती की है मुझे नहीं पता, लेकिन मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती हूं| अगर मुझे कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी समर सिंह की है 

वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है| आकांक्षा दुबे ने मौत से कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेट्स पर इसे शेयर किया था| वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है| वीडियो की सत्यता की जांच में वाराणसी पुलिस जुट गई है|

Also Read
Bhojpuri actress Akanksha Dubey was seen crying on her Instagram live, hours before death
Akanksha Dubey Case: मौत के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का नया वीडियो आया सामने, रोते हुए समर सिंह पर लगाए थे ये आरोप; Watch Video
Also Read
Akanksha Dubey suicide case: Police arrests accused Samar Singh who was absconding
Akanksha Dubey Case: मौत के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का नया वीडियो आया सामने, रोते हुए समर सिंह पर लगाए थे ये आरोप; Watch Video

समर सिंह से पुलिस कर रही पूछताछ

आकांक्षा दुबे केस पुलिस ने कुछ दिनों पहले एक्टर और सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार किया है| उनसे एक्ट्रेस के मौत के मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है| मालूम हो कि आकांक्षा दुबे की मौत के बाद समर सिंह फरार हो गए थे| हालांकि वह ज्यादा दिनों तक पुलिस से बच नहीं पाए|

Also Read
Akanksha Dubey's Mom Accuses Boyfriend Samar Singh of Abetting Actor's Suicide, Alleges 'He Used to Beat Her'
Akanksha Dubey Case: मौत के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का नया वीडियो आया सामने, रोते हुए समर सिंह पर लगाए थे ये आरोप; Watch Video

आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर लगाए थे ये आरोप

बीते दिन आकांक्षा की मां मधु दूबे ने एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में समर सिंह की गिरफ्तारी पर अपनी खुशी जाहिर की थी. उन्होंने आरोपी समर सिंह के लिए फांसी की सजा की मांग की थी. उन्होंने ये भी कहा था कि आरोपी के घर पर बुल्डोजर चलना चाहिए| मधु दुबे ने समर सिंह अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया था| ये भी कहा था कि हुए वह आकांक्षा को बहुत टॉर्चर और मारपीट भी करते थे|

Also Read
Bhojpuri actor Akanksha Dubey (25) dies by suicide in Varanasi hotel, had shared video hours before death
Akanksha Dubey Case: मौत के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का नया वीडियो आया सामने, रोते हुए समर सिंह पर लगाए थे ये आरोप; Watch Video

फांसी के फंदे से लटका मिला था एक्ट्रेस का शव

गौरतलब है कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी के सारनाथ में फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं| 26 मार्च को होटल के एक कमरे में एक्ट्रेस का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था. इसके बाद आकांक्षा के परिवार ने समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए थे|

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

Related Stories

No stories found.
logo
Jaano Junction
www.jaanojunction.com