Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण आज, कहां दिखेगा रिंग ऑफ फायर? जानें समय, सूतक काल, ज्योतिष उपाय

Surya Grahan 2026: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर में लगेगा. यह सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या तिथि में शनि देव की राशि कुंभ राशि में लग रहा है. सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व लगता है, लेकिन इस बार ...और पढ़ें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण आज, कहां दिखेगा रिंग ऑफ फायर? जानें समय, सूतक काल, ज्योतिष उपाय
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण आज, कहां दिखेगा रिंग ऑफ फायर? जानें समय, सूतक काल, ज्योतिष उपाय
Published on
Updated on
2 min read

Surya Grahan 2026: आज 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. आज का वलयाकार सूर्य ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा. उस समय परिघ योग और धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. आज का सूर्य ग्रहण 4 घंटे से अधिक समय तक रहेगा.

आज के सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूर्ण रूप से नहीं ढकेगा, इस वज​​ह से रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा दिखाई देगा. विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण तक लगता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है.

सूर्य ग्रहण के प्रारंभ से 12 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है और यह ग्रहण के मोक्ष तक रहता है. सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं और मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं. सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतनी होती है. नहीं तो सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर होने की आशंका रहती है.

ग्रहण की धार्मिक मान्यता यह है कि राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगते हैं. आज का सूर्य ग्रहण दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर लगेगा और शाम को 7 बजकर 57 मिनट पर इसका समापन होगा.

किन देशों में दिखेगा ग्रहण? (Solar Eclipse 2026 Visibility)

यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, मॉरिशस, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों जैसे अर्जेंटीना और चिली में दिखाई देगा. जो भारतीय इन देशों में रह रहे हैं, वे स्थानीय समय के अनुसार नियमों का पालन कर सकते हैं.

क्या राशियों पर असर पड़ेगा?

ज्योतिष के अनुसार इस समय सूर्य और राहु कुंभ राशि में एक साथ रहेंगे, जिससे ग्रहण योग बनेगा. कुछ लोगों को मानसिक उलझन या निर्णय लेने में भ्रम महसूस हो सकता है. खासकर कुंभ राशि वालों को सलाह दी जाती है कि ग्रहण के बाद लगभग एक महीने तक बड़े आर्थिक या संपत्ति से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

logo
Jaano Junction
www.jaanojunction.com