The Express

Tarek Fatah Death: नहीं रहा वो पाकिस्तान में जन्मा हिंदुस्तान का बेटा

तारिक फतेह हमेशा अपनी बात मुखरता के साथ रखने के लिए जाने जाते थे| आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर दिए गए अपने बयानों को लेकर वे अक्सर चर्चा में रहते थे|

Dr Pooja Varma

सुप्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, चिंतक, समाज सुधारक तारिक फतेह का लंबी बीमारी के बाद 73 वर्ष की आयु में सोमवार 24 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। उनकी पुत्री नताशा ने पिता के ट्विटर अकाउंट से इस बात की पुष्टि की है। तारिक साहब विश्व स्तर पर अपने लेखन, क्रांतिकारी विचारों तथा बेबाक बोल के लिए जाने जाते थे।

उनकी मृत्यु की खबर देते हुए पुत्री नताशा ने कहा है - Lion of Punjab.

Son of Hindustan.

Lover of Canada.

Speaker of truth.

Fighter for justice.

Voice of the down-trodden, underdogs, and the oppressed.

@TarekFatah has passed the baton on… his revolution will continue with all who knew and loved him.

कौन थे तारिक फतह?

कराची में जन्मे कनाडा निवासी तारिक फतेह खुद को हमेशा हिंदुस्तान का बेटा बताते थे । उनका सशक्त तर्क था कि वह हिंदुस्तान की संतान है और विभाजन उनकी मर्जी से नहीं हुआ था । अतः कोई भी सरकार जबरदस्ती भारत और पाकिस्तान को अलग कर उन्हें दूसरे देश का घोषित कर दे ये वह मानने को तैयार न थे।

कौन

एक अल्लाह का इस्लाम है और दूसरा मुल्ला का- मैं अल्लाह का इस्लाम मानता हूं।
तारिक फतह

वे इस्लाम में कट्टरता और आतंकवाद के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाते रहे और इसका पक्ष लेने वाले को अपने तर्कों और ज्ञान की बदौलत चुप करा देते थे। हमेशा कहते थे - "एक अल्लाह का इस्लाम है और दूसरा मुल्ला का- मैं अल्लाह का इस्लाम मानता हूं।” वे बलूच स्वतन्त्रता आन्दोलन के समर्थक थे।

अपने प्रोग्रेसिव सोच के कारण कट्टरपंथियों ने उन पर 'सर तन से जुदा' का फतवा जारी किया था लेकिन तारिक मुसलमानों को कट्टरपंथी सोच से बाहर लाने के लिए हमेशा बोलते रहे।

तारिक फतेह ने अपने विभिन्न टी वी साक्षात्कारों के दौरान अनेकों ऐसी बातें की जो बेबाक थे,विवादास्पद थे। भारत के प्रति उनका प्रेम तारीफ के काबिल था।

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

After Zelenskyy slams diesel deal, Trump says it's time for Ukraine to get a new President

Two Indians Charged in US for Alleged Smuggling of Counterfeit Ozempic

RBI Says Tata Sons Can't Stay Private, Tells Conglomerate To Go Public

Datia Stays with Congress as Ghanshyam Singh Outpaces BJP Candidate Ashutosh Tiwari

Prashant Kishor Wins First Election from BJP Bastion Bankipur, Says Bihar Wants Better Leadership