Politics & Law / राजनीति और कानून

झारखंड: संतोष गंगवार को विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया

झारखंड सहित दस राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। भाजपा के नेता और बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है, जबकि झारखंड के तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Shreya Priya Singh

झारखंड सहित दस राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। भाजपा के नेता और बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है, जबकि झारखंड के तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। संतोष गंगवार मौजूदा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की जगह लेंगे। सीपी राधाकृष्णन ने 18 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बरेली से राज्यपाल नियुक्त होने वाले संतोष गंगवार पहले राजनेता होंगे। वे वर्ष 1989 से वर्ष 2004 तक लगातार सांसद रहे। सिर्फ वर्ष 2009 में कांग्रेस ने उनके विजय रथ को रोका था। उसके बाद वर्ष 2014 और 2019 में वे फिर लगातार सांसद चुने गए। वे केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी और मोदी सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी सरकार में उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री के साथ-साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री का पदभार भी संभाला है। इसके अलावा वे विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। मोदी सरकार में उन्होंने टेक्सटाइल और वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली है। भाजपा के संगठन में भी उन्होंने बड़ी जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। उत्तर प्रदेश में वे पार्टी इकाई की कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

Noida Police reacts after video of couple drinking from each other's mouth goes viral