विजय सरकार के बड़े फैसले: महिलाओं को ₹1000, कर्मचारियों का DA बढ़ा, शराब दुकानों पर सख्ती 
Politics & Law / राजनीति और कानून

मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में विजय: सरकारी कर्मचारियों और महिलाओं को बड़ी राहत

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सरकारी कर्मचारियों का DA 2% बढ़ाया। महिलाओं को ₹1000 सहायता राशि जल्द मिलेगी। 717 TASMAC शराब दुकानें भी होंगी बंद।

JJ News Desk

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद सी. जोसेफ विजय ने सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं और आम जनता के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘कलैंग्नार मगलीर उरिमाई थोगई’ योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को मई महीने की ₹1,000 की किस्त जल्द ही उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

यह योजना पूर्व द्रमुक सरकार द्वारा शुरू की गई थी और इसका नाम दिवंगत नेता एम. करुणानिधि के नाम पर रखा गया है। सरकार ने कहा है कि योजना के पुनर्गठन के लिए कुछ समय की जरूरत है, लेकिन मई महीने की सहायता राशि समय पर जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि सीधे जमा की जाए। बता दें कि 23 अप्रैल के चुनावों से पहले विजय की पार्टी TVK ने 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 सहायता देने का वादा किया था।

717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश

मुख्यमंत्री पद संभालते ही विजय ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए पूजा स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंडों के पास स्थित तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) की 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। इन दुकानों को दो सप्ताह के भीतर बंद किया जाएगा।

सरकारी सर्वे के मुताबिक TASMAC की कुल 4,765 दुकानों में से 717 दुकानें तय 500 मीटर दूरी नियम का उल्लंघन कर रही थीं। इनमें 276 दुकानें धार्मिक स्थलों, 186 शिक्षण संस्थानों और 255 बस स्टैंडों के पास पाई गईं।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार “आम लोगों की सरकार” होगी, जो सामाजिक न्याय, समान अवसर और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर काम करेगी। लंबे समय से TASMAC दुकानों को बंद करने की मांग उठती रही है, जबकि यह राज्य सरकार के लिए बड़ा राजस्व स्रोत भी है।

सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी।

सरकार के मुताबिक इस फैसले से राज्य पर सालाना करीब ₹1,230 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। हालांकि सरकार ने भरोसा दिलाया है कि आवश्यक फंड की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री विजय ने कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी और शिक्षक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

फ्लोर टेस्ट में साबित किया बहुमत

विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान विजय सरकार ने 144 वोट हासिल कर बहुमत साबित किया। इसके बाद सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने समर्थन देने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि TVK लोकतांत्रिक तरीके से सरकार चलाएगी और राज्य के लोगों के हितों को प्राथमिकता देगी।

TVK ने महज तीन साल में 34.92 प्रतिशत वोट हासिल कर ‘व्हिसल रिवोल्यूशन’ का नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि पार्टी 118 सीटों के पूर्ण बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई, लेकिन कांग्रेस, VCK, वामपंथी दलों और IUML समेत अन्य दलों के समर्थन से सरकार बनाने में सफल रही। AIADMK के कुछ विधायकों ने भी TVK के पक्ष में मतदान किया।

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

US Attacks Iran's Bandar Abbas, Then A 'Uranium' Warning From Trump

‘Enriched Uranium Will Be Destroyed’: Donald Trump Claims Major Progress In US-Iran Talks

US Destroys 6 Iranian Small Boats, Shoots Down Missiles And Drones

Ceasefire Confusion: Trump Agrees, White House Denies, Israel Attacks, Pakistan Failed; Iran Shuts Strait Of Hormuz Again

Air ambulance from Ranchi to Delhi crashes near Simaria; seven on board, rescue teams on site