x/ saryu roy
Politics & Law / राजनीति और कानून

झारखंड विधानसभा में जदयु के साथ मिलकर लड़ेगी बीजेएम, सरयू राय ने किया ऐलान

विधानसभा चुनाव आने से पहले राजनैतिक दल समीकरण ठीक करने में जुटे है। जमेशदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने पटना में सीएम आवास पर नीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद इसका ऐलान किया है।

Shreya Priya Singh

झारखंड में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद जदयु के साथ मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

नीतीश कुमार के साथ फोटो X पर पोस्ट कर बताया कि “पटना सीएम आवास में नीतीश कुमार से के साथ भेंट हुई। झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव में हमारी संभावित भूमिका के बारे में संक्षिप्त परंतु फलदायक चर्चा हुई। साथ में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी। शेष चुनावी औपचारिकताओं पर जद(यु) नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा।”

सरयू राय पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे, पर 2019 में जमशेदपुर पूर्वी से सीट से टिकट की मांग की थी, लेकिन यह सीट झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को मिला था जो साल 1995 से इसी सीट पर चुनाव जीतते आ रहे थे। सरयू राय ने 2019 को रघुवर दास को हराया था।

वर्तमान में जेडीयू एनडीए का हिस्सा है और बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और बिहार सरकार में भी शामिल है। इस बार झारखंड में भी जेडीयू बीजेपी से सीटें मांगेगी यानी ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अलावा बीजेपी को जेडीयू के साथ भी सीट एडजस्टमेंट करना होगा। किसी प्रकार से नीतीश कुमार और सरयू राय के एक साथ आने का झारखंड के चुनावी समीकरण पर भी असर पड़ सकता है।

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

After Zelenskyy slams diesel deal, Trump says it's time for Ukraine to get a new President

Two Indians Charged in US for Alleged Smuggling of Counterfeit Ozempic

RBI Says Tata Sons Can't Stay Private, Tells Conglomerate To Go Public

Datia Stays with Congress as Ghanshyam Singh Outpaces BJP Candidate Ashutosh Tiwari

Prashant Kishor Wins First Election from BJP Bastion Bankipur, Says Bihar Wants Better Leadership