News रेल

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के हुनरबाजों के लिए एक अवसर, जानिए झारखंड सरकार की इस मुहिम के बारे में

झारखंड सरकार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में रुचि रखने वाले कलाकारों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। पर्यटन विभाग,झारखंड 15 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित कर रही है जिसमें कुल 57 लाख के पुरस्कार आवंटित किए जाएंगे।

JJ News Desk

झारखंड : फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी वो कला है जिसमे आज के युवा विशेष रुचि रखते हैं। ये आज के परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय कला के रूप में उभरी है जिसमे कलाकार कैमरे के जरिए अपने विज़न और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

इस संदर्भ में एक सूचना है कि झारखंड सरकार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में रुचि रखने वाले कलाकारों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। पर्यटन विभाग,झारखंड 15 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित कर रही है जिसमें कुल 57 लाख के पुरस्कार आवंटित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में झारखंड के पर्यटन स्थल ,धार्मिक स्थल, कला संस्कृति, पारंपरिक मेले, प्राचीन स्थल और इमारत, नृत्य कला ,पर्व त्यौहार तथा दर्शनीय सौंदर्य एवं परिदृश्य को समाहित कर अपनी फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी कला का परिचय दिया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता को ₹100000 द्वितीय पुरस्कार के लिए ₹75000 तथा तृतीय पुरस्कार के लिए ₹50000 प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त हर एक श्रेणी में ₹20000 के अन्य पुरस्कार भी शामिल है।

प्रतियोगिता के लिए मानदंड भी तय किए गए हैं। फोटो जेपीजी फॉरमैट होना चाहिए तथा वीडियो HD क्वालिटी में 10 से 50 mb तक होना चाहिए। शॉर्ट वीडियो 30 सेकंड तक का और सामान्य वीडियो 1 मिनट से 2:30 मिनट तक लंबा हो सकता है। एक प्रतिभागी अधिकतम 4 श्रेणी में अपने चित्र अपलोड कर सकता है।

झारखंड की ऐतिहासिक ,धार्मिक,सांस्कृतिक कला- परंपरा तथा प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने वाले फोटो या वीडियो के साथ इस चित्र प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी विशेष जानकारी इस लिंक पर हासिल कर सकते हैं और अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं  - www.tourism.jharkhand.gov.in

झारखंड सरकार के इस इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर युवाओं में विशेष उत्साह है।

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

US Attacks Iran's Bandar Abbas, Then A 'Uranium' Warning From Trump

‘Enriched Uranium Will Be Destroyed’: Donald Trump Claims Major Progress In US-Iran Talks

US Destroys 6 Iranian Small Boats, Shoots Down Missiles And Drones

Ceasefire Confusion: Trump Agrees, White House Denies, Israel Attacks, Pakistan Failed; Iran Shuts Strait Of Hormuz Again

Air ambulance from Ranchi to Delhi crashes near Simaria; seven on board, rescue teams on site