पटना: स्कूटी सवार महिला पर फायरिंग, पीठ में लगीं 3 गोलियां 
News रेल

पटना: स्कूटी सवार महिला पर फायरिंग, पीठ में 3 गोलियां, AIIMS रेफर

पटना के नौबतपुर में बुधवार को अपराधियों ने एक महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में महिला की पीठ में तीन गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स (AIIMS) रेफर किया गया है।

JJ News Desk

पटना के नौबतपुर में बुधवार को अपराधियों ने एक महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में महिला की पीठ में तीन गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स (AIIMS) रेफर किया गया है।

महिला की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। पिता का नाम बिंदेश्वरी प्रसाद है। वह समस्तीपुर की रहने वाली हैं और नौबतपुर के बिक्रम मोड़ के पास किराए के मकान में रहती हैं। वह पटना में ही ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करती हैं।

बताया जा रहा है कि वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। तभी चिरौरा के पास घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के एनएच-139 नहर रोड की है।

पहले बाउंसर थी, फिर ब्लिंकिट में काम करने लगी

बताया जा रहा है कि घायल पूजा पहले वह पटना में किसी कंपनी में बाउंसर के रूप में काम करती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह कोई ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी का काम करती है।

बुधवार को वह कंपनी से लौट रही थी, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। महिला को गोली किसने और क्यों मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से दो खोखे बरामद किए।

फिलहाल हमलावरों की पहचान, वारदात के कारण और उनके संभावित फरार मार्ग का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

बख्तियारपुर में नीतीश के पैतृक आवास के सामने गोलीबारी

वहीं दूसरी ओर बख्तियारपुर में बुधवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने गोलीबारी हुई। सीढ़ी घाट कॉर्नर पर हुई फायरिंग में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना बख्तियारपुर थाने से महज 30 मीटर की दूरी पर शाम करीब 7:30 बजे हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली लगने के बाद दोनों घायल युवक अपनी बाइक छोड़कर जान बचाने के लिए सीधे बख्तियारपुर थाने की ओर भागे। खून से लथपथ हालत में उन्हें देखकर पुलिस ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बख्तियारपुर पहुंचाया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

RBI Says Tata Sons Can't Stay Private, Tells Conglomerate To Go Public

Datia Stays with Congress as Ghanshyam Singh Outpaces BJP Candidate Ashutosh Tiwari

Prashant Kishor Wins First Election from BJP Bastion Bankipur, Says Bihar Wants Better Leadership

US Attacks Iran's Bandar Abbas, Then A 'Uranium' Warning From Trump

‘Enriched Uranium Will Be Destroyed’: Donald Trump Claims Major Progress In US-Iran Talks