Instagram
News रेल

मैथिली ठाकुर बनी ‘स्टेट आइकन ऑफ बिहार'

भारतीय चुनाव आयोग ने मैथिली ठाकुर को "State Icon of Bihar" घोषित किया है। उन्होंने इस छोटी सी उम्र में कई सम्मान प्राप्त कर बिहार की गरिमा बढ़ाने का काम किया है।

JJ News Desk

बिहार की लोकप्रिय युवा लोक गायिका मैथिली ठाकुर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के लोक संगीत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में सशक्त भूमिका निभाई है।  उन्होंने इस छोटी सी उम्र में कई सम्मान प्राप्त कर बिहार की गरिमा बढ़ाने का काम किया है।

अब मैथिली को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है।  भारतीय चुनाव आयोग ने मैथिली ठाकुर को "State Icon of Bihar" घोषित किया है। मैथिली ने इसकी सूचना स्वयं अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है तथा इस उद्देश्य से जारी किये गए सरकारी पत्र की तस्वीर भी साझा की है ।

सोशल मीडिया पर मैथिली ने लिखा है “मुझे Election Commision Of India की ओर से बिहार राज्य का नया आईकॉन बनाया गया 😇 मेरी लिये ये अत्यंत हर्ष का विषय है। आप सभी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दीजिए कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में मैं अपनी भूमिका सही तरीके से निर्वहन कर सकूं।”

इससे पहले मैथिली को खादी ग्रामोद्योग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जा चुका है। मैथिली भारतीय शास्त्रीय संगीत की साधिका हैं जिसकी वजह से लोक संगीत हो,सूफी ,बॉलीवुड या अंग्रेजी सभी प्रकार का गायन बखूबी कर लेती हैं। वो मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स में भी परफॉर्म कर चुकी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वो अति लोकप्रिय हैं।

उम्मीद है 'स्टेट आइकन ऑफ बिहार' के रूप में मैथिली बिहार की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगी।

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

After Zelenskyy slams diesel deal, Trump says it's time for Ukraine to get a new President

Two Indians Charged in US for Alleged Smuggling of Counterfeit Ozempic

RBI Says Tata Sons Can't Stay Private, Tells Conglomerate To Go Public

Datia Stays with Congress as Ghanshyam Singh Outpaces BJP Candidate Ashutosh Tiwari

Prashant Kishor Wins First Election from BJP Bastion Bankipur, Says Bihar Wants Better Leadership