Jitiya Vrat 2025 Date: 14 या 15 सितंबर, जितिया व्रत कब है? नोट कीजिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व 
हिन्दी

Jitiya Vrat 2025 Date: 14 या 15 सितंबर, जितिया व्रत कब है? नोट कीजिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Jitiya 2025: हिंदू धर्म में कई ऐसे व्रत होते हैं जो कि संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखे जाते हैं. उन्हीं में से एक है जितिया का व्रत. जो कि आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन रखा जाता है.

JJ News Desk

Jitiya 2025: हिंदू धर्म में प्रत्येक व्रत का अपना खास महत्व होता है और प्रत्येक माह कई ऐसे व्रत आते हैं जो कि परिवार, पति व संतान के लिए रखे जाते हैं. हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जितिया व्रत रखा जाता है जिसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है. इस दिन महिलाएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं. आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा जितिया व्रत?

जितिया व्रत का महत्व

जितिया व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है. माताएं ये व्रत अपनी संतान की सुख-समृद्धि, खुशहाली, तरक्की और आरोग्य की कामना से रखती हैं. यह निर्जला व्रत होता है और इस दिन माताएं अन्न व जल ग्रहण नहीं करती. इसे कठिन व्रतों में से एक व्रत माना गया है.

जितिया व्रत 2025 शुभ मुहूर्त

जितिया व्रत की पूजा सुबह और प्रदोष काल में होती है. इस दिन सुबह रवि योग में पूजा करना शुभ माना गया है. 14 सितंबर को जितिया व्रत के दिन रवि योग सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. यानि रवि योग में पूजा के लिए केवल 2 घंटे 36 मिनट का समय मिलेगा. वहीं 14 सितंबर को सूर्यास्त शाम 6 बजकर 27 मिनट पर होगा और ऐसे में प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 27 मिनट के बाद ही शुरू होगा. इस व्रत का पारण 15 सितंबर को सूर्योदय के बाद किया जाएगा और इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर हागा.

Source: India.Com

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

US Attacks Iran's Bandar Abbas, Then A 'Uranium' Warning From Trump

‘Enriched Uranium Will Be Destroyed’: Donald Trump Claims Major Progress In US-Iran Talks

US Destroys 6 Iranian Small Boats, Shoots Down Missiles And Drones

Ceasefire Confusion: Trump Agrees, White House Denies, Israel Attacks, Pakistan Failed; Iran Shuts Strait Of Hormuz Again

Air ambulance from Ranchi to Delhi crashes near Simaria; seven on board, rescue teams on site