बिहार में 2030 महिला हॉकी विश्व कप के लिए सज रहा राजगीर Photo: google
हिन्दी

बिहार में 2030 महिला हॉकी विश्व कप के लिए सज रहा राजगीर, दुनिया की दिग्गज खिलाड़ियों का होगा संगम

बिहार 2030 महिला हॉकी विश्वकप की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि राज्य के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। यह आयोजन राज्य में महिला हॉकी को बढ़ावा देगा और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रेरणा देगा।

JJ News Desk

राष्ट्रीय खेल के क्षेत्र में बिहार ने एक और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी की है। राजगीर में एशियन प्रतियोगिताओं की सफल मेजबानी के बाद अब 2030 महिला हॉकी विश्वकप के आयोजन को लेकर प्रदेश ने पहल की है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के अनुसार, बिहार सरकार के विश्वकप आयोजन संबंधी प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है।

जापान में आयोजित एशियन गेम्स के दौरान 2030 एफआइएच महिला हॉकी विश्वकप के आयोजन को लेकर प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

इस दौरान प्रदेश की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और विभाग के सचिव दीपक आनंद मौजूद रहे। भारतीय हॉकी फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल भोला सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।

विश्वकप से बिहार की बेटियों को मिलेगा नया लक्ष्य

खेल मंत्री ने कहा कि 2030 एफआइएच महिला हॉकी विश्वकप की मेजबानी प्रदेश के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी पहचान मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

दुनिया की श्रेष्ठ महिला हॉकी खिलाड़ियों के बिहार आने से राज्य की युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल को करीब से देखने और उनसे प्रेरणा लेने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इससे राज्य में महिला हॉकी को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में सकारात्मक माहौल तैयार होगा। विश्वस्तरीय खिलाड़ियों का बिहार आना युवा खिलाड़ियों के लिए नए लक्ष्य तय करने का अवसर होगा।

'दुनिया की बेटियां बिहार आएं, बिहार की बेटियां दुनिया तक जाएं'

श्रेयसी सिंह ने कहा कि 2030 एफआइएच महिला हॉकी विश्वकप बिहार की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने का अवसर होगा। दुनिया की श्रेष्ठ महिला हॉकी खिलाड़ी जब बिहार की धरती पर खेलेंगी, तो यहां की युवा प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय खेल से प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि दुनिया की बेटियां बिहार आएं और बिहार की बेटियां दुनिया तक जाएं। राजगीर में पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रदेश के खेल ढांचे को नई पहचान मिली है।

राजगीर में भारत ने जीती महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

राजगीर में 11 से 20 नवंबर 2024 तक महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ था। इसमें भारत, चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हुई थीं। फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

इसके बाद 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर में पुरुष एशिया कप हॉकी का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में भी भारतीय टीम ने खिताब जीता।

राजगीर में लगातार अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के आयोजन से बिहार की खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

Source: jagran

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

RBI Says Tata Sons Can't Stay Private, Tells Conglomerate To Go Public

Datia Stays with Congress as Ghanshyam Singh Outpaces BJP Candidate Ashutosh Tiwari

Prashant Kishor Wins First Election from BJP Bastion Bankipur, Says Bihar Wants Better Leadership

US Attacks Iran's Bandar Abbas, Then A 'Uranium' Warning From Trump

‘Enriched Uranium Will Be Destroyed’: Donald Trump Claims Major Progress In US-Iran Talks