Kids play on a waterlogged road post heavy rainfall in Delhi. Source: (Anindya Chattopadhyay/BCCL Delhi)
Environment / प्रकृति

IMD रिपोर्ट – दिलवालों-की-दिल्ली में लगा ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-NCR समेत बिहार, उत्तर प्रदेश, भोपाल में भी खूब झमझमा कर होगी बारिश।

Isha Kumari

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 2 दिन तक भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। IMD ने इस के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है, यानी कि दिल्ली समेत आस-पास के राज्यों में भी भारी बारिश तथा बिजली का सामना करना पड़ सकता है। इससे दिल्ली का तापमान गिर सकता है। काफी लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी।

IMD के रिपोर्ट के अनुसार कई सारे राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दे दी गई है।

जुलाई में इस साल अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में पिछेला दिनों हुई बारिश के बाद तापमान बहुत हद तक गिर गया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 .1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो मौसम आम मौसम से 1.7 डिग्री कम है, पर वही न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMD रिपोर्ट का कहना है की राजधानी सहित भारत के कई राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश में आज भरी बारिश की भविष्यवाणी बताया जा रहा है| राष्ट्रीय राजधानी मे आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हालाँकि पुरावनुमआन के बावजूद शहर में सोमवार को कोई बारिश नही हुई थी|

वहीं बिहार में मुजफ्फरपुर , पूर्व-चंपारण, हाजीपुर इन सब जगहों पर भी मौसम खराब  होने के कारण  बिजली गिरने की वजह  से 8 लोगों की मौत हो गई है।

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, इसके साथ उत्तर-प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,महाराष्ट्र , बंगाल में भी खूब झमझमा-झमझमा कर के बारिश होने का अनुमान लगाया है |

इस बारिश के वजह से मौसम में काफी ठंडक भी आई है पीछले कुछ महीनों की गर्मी से भी निजात हासिल है लेकिन अगर मौसम और ज़ादा खराब हुआ तो ऐसा माना जा रहा है की ये बाढ़ जैसी समस्या भी पैदा कर सकता है लोगों के लिए|

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

After Zelenskyy slams diesel deal, Trump says it's time for Ukraine to get a new President

Two Indians Charged in US for Alleged Smuggling of Counterfeit Ozempic

RBI Says Tata Sons Can't Stay Private, Tells Conglomerate To Go Public

Datia Stays with Congress as Ghanshyam Singh Outpaces BJP Candidate Ashutosh Tiwari

Prashant Kishor Wins First Election from BJP Bastion Bankipur, Says Bihar Wants Better Leadership