Graphic by Shatakshi Sarvesh / Jaano Junction
Economy / वित्त और द्रव्य

मोदी सरकार ने PF पर ब्याज दर बढाने का ऐलान किया

EPFO खातों में मिलने वाले ब्याज दर में बढ़ोतरी| इससे पहले इसी वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत सरकार ने EPF एकाउंट्स पर 8.10 फीसदी की दर थी तय की थी|

JJ News Desk

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(EPFO) ने इस वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए EPF दर 8.15 फीसदी की घोषणा की है| यह कदम केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भविष्य निधि योगदान के लिए उठाते हुए ब्याज दर में बढ़ोत्तरी को नोटिफाई कर दिया है| ईपीएफओ ने इसपर नोटीफ़िकेशन देते हुए कहा है कि, भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ईपीएफ योजना के प्रत्येक सदस्य के खाते में वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज जमा करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना 1952 के पैरा 60 (1) के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी दे दी है|

इसपर कुछ अहम् जानकारियाँ

·     EPFO पर हुए इस फैसले से जुड़ा एक सर्कुलर 24 जुलाई,2023 यानि सोमवार को जारी कर दिया गया है|

·     अन्य जानकारियों के हिसाब से इस साल अगस्त के महीने तक ब्याज का पैसा लोगों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा|

40 साल के इतिहास में सबसे कम ब्याज दर

इस बार EPF अकाउंट पर आने वाली ब्याज दर ने पिछले 40 सालों में सबसे कम होने का रिकॉर्ड बनाया है| सबसे पहले साल 1977-78 में ईपीएफ ब्याज दर को 8% तक किया गया था, लेकिन इसके बाद यह लगातार बढ़ता रहा| जहां 2015-16 में यह 8.8 फीसदी था, वहीं 2016-17 में 8.65 फीसदी, 2017-18 में 8.55 फीसदी तो वहीं 2018-19 में दोबारा बढ़कर 8.65 फीसदी तक पहुँच गया था| जिसके बाद, वित्तीय वर्ष 2021-22 में यह दर घटकर 8.10 फीसदी ही रह गयी थी, जिसके हिसाब से ही लोगों को ब्याज मिलता था|

इसके लिए कर्मचारियों के जेब से कटते हैं पैसे

ईपीएफ अकाउंट के लिए पैसे एक कर्मचारी की जेब से कटते हैं| जहां उसकी तंख्वा में से 12% तक पैसे कटते हैं, यही पैसे आगे चलकर 8.33% फीसदी ईपीएस या (कर्मचारी पेंशन योजना), जबकि 3.67 फीसदी ईपीएफ में आता है|

अगर किसी को अपना ईपीएफ बैलेंस चेक करना हो तो वह  www.epfindia.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं|

Stay connected to Jaano Junction on Instagram, Facebook, YouTube, Twitter and Koo. Listen to our Podcast on Spotify or Apple Podcasts.

Datia Stays with Congress as Ghanshyam Singh Outpaces BJP Candidate Ashutosh Tiwari

Prashant Kishor Wins First Election from BJP Bastion Bankipur, Says Bihar Wants Better Leadership

US Attacks Iran's Bandar Abbas, Then A 'Uranium' Warning From Trump

‘Enriched Uranium Will Be Destroyed’: Donald Trump Claims Major Progress In US-Iran Talks

US Destroys 6 Iranian Small Boats, Shoots Down Missiles And Drones